श्री योग वेदांत सेवा समिति

संस्कारित समाज, चरित्रवान व्यक्तित्व और आदर्श राष्ट्र के निर्माण हेतु समर्पित।

मानव जन्म अनमोल है | मनुष्य चाहे तो अपना आध्यात्मिक उत्थान कर बार-बार जन्म-मरण के चक्कर से मुक्त होकर, मानव से महेश्वर तक बन सकता है तथा अपने आत्मतत्त्व का साक्षात्कार कर जीवनमुक्त स्थिति को प्राप्त कर सकता है |

वर्तमान में विश्व के सामने अनके समस्याएँ विकराल रूप धारण किये हुए खड़ी हैं | इन समस्याओं का समाधान एवं विश्वमानव के जीवन का सर्वांगीण विकास भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म से ही सम्भव है | जिसे भलीभांति जाननेवाले महापुरुष हैं पूज्य संत श्री आशारामजी बापू |

वर्तमान में पूज्य बापूजी के पावन मार्गदर्शन से देश-विदेश में आश्रम द्वारा संचालित 1400 से अधिक श्री योग वेदांत सेवा समितियाँ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है | जिनके माध्यम से भारतीय संस्कृति तथा पूज्यश्री के आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है | साथ ही साथ आश्रम द्वारा संचालित सतप्रवृत्तियों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का भागीरथ कार्य किया जा रहा हैं |

Read More

1) श्री योग वेदांत सेवा समिति कोई विभाग या पार्टी न होकर के ये एक साधक परिवार है | इसका उद्देश्य पूज्यश्री के दिव्य उपदेशों व मार्गदर्शन के अनुसार अपने क्षेत्र के साधकों को संगठित करके भारतीय संस्कृति तथा अपने सदगुरुदेव के आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा निष्काम कर्म करके अपना जीवन धन्य करना है |

2) समिति का लक्ष्य राष्ट्रभर में नई आध्यात्मिक चेतना जगाकर पूज्यश्री का दिव्य सत्संग एवं दैवीकार्यों का लाभ शहर-शहर, गाँव-गाँव में जन-जन तक पहुँचाना है |

3) समिति द्वारा साधक-सेवाधारियों को ठीक ढंग से संगठित कर अधिक से अधिक लोगों को सेवा और सत्संग की प्रवृत्तियों से जोड़ना |

4) समाज में नैतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान हेतु प्रयत्न करना ।

5) समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हो, इस हेतु सतत प्रयत्नशील रहना |

6) विद्यार्थियों व युवाओं का बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक एवं चारित्रिक विकास, राष्ट्र के उत्थान व भारतीय संस्कृति का पालन व रक्षण करना |

श्री योग वेदांत सेवा समिति आश्रम द्वारा स्थापित आदर्श, सेवाभाव एवं पूज्यश्री के सिद्धांतों के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखेगी तथा भारत को विश्वगुरु बनाने के पूज्य गुरुदेव के सपने को साकार करने के लिए तन-मन-धन और सच्चे ह्रदय से यथा शक्ति सेवा करेगी | हरी ॐ…

श्री योग वेदांत सेवा समितियों के लिए

पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का सन्देश :

‘योग’ माने एकाग्रता की तरफ लक्ष्य है | वेदांत माने जो जानकारी की भी आखिरी (चरम सीमा) है, जिससे सब जाना जाता है | वेदांत माने ‘समझ की आखिरी-वेदों के अंत’, उसकी तरफ लक्ष्य | तो आपकी समिति का नाम है ‘श्री योग वेदांत सेवा समिति’ |
आपके पास एकाग्रता और समझ ये दो हैं तो फिर कोई हानी नहीं हो सकती, आपका कोई बाल बाँका नहीं कर सकता | यस्य ज्ञानमयं तपः | सारी तपस्याओं का बाप है एकाग्रता और सारी समझों का बाप है वेदांत | तो योग और वेदांत किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, एकाग्रता की आखिरी का नाम है योग और ज्ञान की आखिरी का नाम है वेदांत | तो आप एकाग्रता और ज्ञान की आखिरी तक पहुँचो इसलिए यह समिति बनायी है |
इस समिति का क्या लक्ष्य है ? कोई राज्य जितना है ? नहीं | सेवा करनी है | किसकी सेवा करनी है ? कि अपनी और सबमें जो अपना-आपा छुपा है उसकी | स्वयं को गलत मार्ग पर जाने से रोकना और सन्मार्ग में लगाना, अपने आत्मा में आकर बैठना यह अपनी सेवा है |

Services - Conducted By the Samiti

State Wise Located

OUR FOOTPRINT

Samitis’s are working in the service of the society in 22 states and 4 union territories

INDIA : 1500 + Samiti’s 

सेवाकार्य

श्री योग वेदांत सेवा समितियों द्वारा समय-समय पर समिति-साधक सम्मेलन, वक्ताओं के सत्संग, साप्ताहिक सत्संग, गरीबों में भंडारे, विद्यार्थी शिविर एवं अन्य विभिन्न लोकमंगलकारी सत्प्रवृत्तियों का आयोजन किया जाता है ।

आइये जानें श्री योग वेदांत सेवा समितियों द्वारा किये जानेवाले आगामी कार्यक्रम और सेवाकार्य की जानकारी :

From time to time, Shri Yoga Vedanta Seva Samitis organize Samiti-Sadhak Sammelan, Vakta satsangs, weekly satsangs, food distribution for the poor, student camps and various other good activities for the welfare of the people.

Let us know about the upcoming programs and service work to be done by Shri Yoga Vedanta Seva Samitis…

Ram Bhai Satsang

Satsang & Vidhyarthi Shivir
25th May to 31st May 2026
7:00PM to 9:00 PM
Alandi, Pune, Maharashtra

Ram Bhai Satsang

Satsang & Vidhyarthi Shivir
25th May to 31st May 2026
7:00PM to 9:00 PM
Alandi, Pune, Maharashtra

Ram Bhai Satsang

Satsang & Vidhyarthi Shivir
25th May to 31st May 2026
7:00PM to 9:00 PM
Alandi, Pune, Maharashtra

Here's what renowned figuers have to share about Samiti!

They Says !